मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आम जनता को आधार देने में अहम योगदान दे रही है आधार नागरी सहकारी पतसंस्था : चंद्रशेखर बावनकुले

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आधार नागरी सहकारी पतसंस्था आम जनता को आधार देने में अहम योगदान दे रही है। आधार संस्था द्वारा दी जा रही विविध सेवाओं के कारण आज इस संस्था ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आधार नागरी सहकारी पतसंस्था के प्रमुख महेश ससाणे की अगुवाई में पतसंस्था और तरक्की करे। यह शुभकामनाएं भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र राज्य के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दी है।
आधार नागरी सहकारी पतसंस्था द्वारा प्रकाशित की गई दिनदर्शिका-2023 का विमोचन भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र राज्य के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष योगेश टिलेकर के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां आधार नागरी सहकारी पतसंस्था के संस्थापक महेश ससाणे, पतसंस्था का संचालक मंडल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
आधार नागरी सहकारी पतसंस्था के संस्थापक महेश ससाणे ने पतसंस्था द्वारा जनता को दी जानेवाली सेवाओं के बारे में बताया कि नागरिकों के लिए लाइट बिल भरने की व्यवस्था, छोटे व्यवसायियों को अपना व्यवसाय वृद्धि करने के लिए लोन, गोल्ड लोन आदि विविध सेवाएं आधार नागरी सहकारी पतसंस्था द्वारा प्रदान की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ