जी-20 के थिंक-20 यानी टी-20 समूह ने योगदान कर्ताओं से नीति संबंधी सुझावों का सार आमंत्रित किया है। यह सुझाव कल यानी 17 जनवरी तक दिए जा सकते हैं। उनके आधार पर थिंक-20 समूह जी-20 के नेताओं को नीति संबंधी सिफारिशें सौंपेगा। थिंक-20 की वेबाइट में बताया गया है कि नीति सुझाव अनुसंधान आधारित होने चाहिए जिनमें वैकल्पिक नीति की आवश्यकता तर्क के साथ बताई जानी चाहिए। यह नीतिगत सुझाव किसी टी-20 भारत के कार्यबल से संबंधित होने चाहिए। थिंक-20 के बीस कार्यबल हैं जो जी-20 के एजेंडा के विभिन्न पहलुओं से जुड़े हैं। इनमें सतत विकास लक्ष्य, व्यापार और आजीविका, खुशहाली जैसे बिंदु शामिल हैं। चुनिंदा सार स्वीकार किए जाने के बारे में छह फरवरी तक सूचना दे दी जाएगी। टी-20 के संपादक अंतिम नीतिगत सार को तैयार कर टी-20 की वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे। टी-20 की वेबसाइट में सभी जी-20 देशों के संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही गई है।

0 टिप्पणियाँ