जी-20 के आधारभूत संरचना समूह की पहली बैठक का आज पुणे में उद्घाटन किया गया। सूक्षम, लघु और मध्यम उपक्रम मंत्री नारायण राणे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री राणे ने जी-20 प्रतिनिधियों का स्वागत किया और बैठक के पहले सत्र की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास कर रही है और पुणे में हो रहा यह सम्मेलन देश की प्रगति के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बैठक में मौजूद प्रतिनिधि मूल सुविधाओं के 2023 के एजेंडा पर चर्चा के लिए अनेक बैठकों में भाग लेंगे और पौधारोपण के लिए सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

0 टिप्पणियाँ