खेलो इंडिया युवा खेल 2022 का पांचवां संस्करण कल से मध्य प्रदेश में शुरू हो गया है। यह खेल 11 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। केन्द्रीय खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के तांत्या टोपे नगर स्टेडियम में इस महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि इन खेलों ने गरीब परिवार के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। स्थानीय खेल और प्रतिभा के जरिए यह बच्चे अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं। श्री ठाकुर ने बताया कि अगले पांच वर्षों में खेलों इंडिया कार्यक्रम के लिए तीन हजार दो सौ करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गयी है। उन्होंने कहा की देश में खेलों का बजट भी दो हजार करोड़ रूपये से ज्यादा हो गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खिलाडि़यों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के बजट में कोई कमी नही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 खेलों के लिए 11 शिक्षण केन्द्र खोले गए हैं। श्री चौहान ने घोषणा की कि राज्य के लिए मेडल जीतने वाले खिलाडि़यों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री नीसिथ प्रमाणिक और अरूणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नतुंग भी समारोह में उपस्थित थे। समारोह में सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर शान और नीति मोहन ने गीत संगीत की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ड्रमर शिवामणि और ग्रुप द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत की 100 लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा हर हर शंभू और प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 की वसुधैव कुटुम्बकम पर शानदार डांस प्रस्तुति ने समारोह में चार चॉंद लगा दिए।
इन खेलों की 27 खेल स्पर्धाओं में देश भर से करीब छह हजार खिलाड़ी करीब तीन सौ स्वर्ण पदक समेत 900 से अधिक पदकों के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खेलों का आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, महेश्वर और दिल्ली में किया जा रहा है। खेलो इंडिया युवा खेल की शुरुआत 2018 में हुई थी। इन खेलों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए प्रशिक्षित करना है।

0 टिप्पणियाँ