उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ आज मुंबई पहुंचे। उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद श्री धनखड़ का महाराष्ट्र राज्य का यह पहला दौरा था। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य गणमान्य लोगों ने मुंबई हवाई अड्डे पर श्री धनखड़ का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति ने अपनी मुंबई यात्रा की शुरुआत श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करके की। श्री धनखड़ ने मंदिर में डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ राष्ट्र की समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। श्री धनखड़ ने इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में एमेच्योर राइडर्स क्लब द्वारा आयोजित और आदित्य बिड़ला समूह द्वारा प्रायोजित वार्षिक 'आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप' चैंपियनशिप का अवलोकन भी किया। श्री धनखड़ ने रोमांचक खेल देखने के बाद खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी खेल भावना की प्रशंसा की।
महाराष्ट्र के राज्यपाल, श्री भगत सिंह कोश्यारी, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ-फिक्की-आदित्य बिड़ला सीएसआर उत्कृष्टता केंद्र की अध्यक्ष श्रीमती राजश्री बिड़ला, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष, श्री कुमार मंगलम बिड़ला, पिरामल समूह के कार्यकारी निदेशक श्री आनंद पिरामल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खेल आयोजन में भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ