केशवनगर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केशवनगर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक मारुति मंदिर के पास स्टेट बैंक एटीएम के ठीक सामने खुले चेंबर के बारे में कल ही हड़पसर एक्सप्रेस की वेबसाइट पर समाचार अपलोड किया था। उसे मद्देनजर रखते हुए केशवनगर के वरिष्ठ नागरिक कैलाश चौधरी, शिवाजी राव अर्यवंशी व उनके मित्रगणों ने नागरिकों को दुर्घटना से बचाने के लिए चेंबर पर अवरोधक लगा दिए हैं, अब इसे देख कर कोई भी व्यक्ति उसके पास नहीं जाएगा और न ही दुर्घटना का शिकार होगा। यह कार्य मनपा प्रशासन का है, परंतु उसे इससे कोई लेना-देना नहीं है, ऐसा प्रतीत होता है। ऐसी घटनाएं आखिर मनपा को क्यूं नहीं दिखाई देतीं, ऐसा प्रश्न मनपा प्रशासन से नागरिक पूछते हैं? क्या मनपा प्रशासन तब जागेगा जब कोई दुर्घटना का शिकार हो जाए? प्रशासन जागरूक हो और नागरिकों को हादसा होने से बचाए और इसे जल्द से जल्द चेंबर को ठीक किया जाये। यही नागरिकों की मांग है।

0 टिप्पणियाँ