मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क) 
क्रांतिज्योति सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की 192 वीं जयंती मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पुणे में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की प्रतिमा पर माल्यांर्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने भी माल्यार्पण कर अभिवादन किया।
  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले द्वारा स्त्री शिक्षा के बारे में किए गए महान कार्य पर प्रकाश डाला तथा उनके  बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ऑल इंडिया रेलवे एम्प्लॉईज ओबीसी असोसिएशन के महामंत्री पी. वी. माली ने उपस्थितों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन जयवंत भुजबल, राकेश रंजन ने किया तथा एस. आर. बटवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ