मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आंबेगांव खुर्द-बुद्रुक में डाकघर की व्यवस्था की जाए : स्थानीय नागरिकों द्वारा मांग

आंबेगांव खुर्द, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हिंदी साप्ताहिक हड़पसर एक्सप्रेस ने दिसंबर 2021 में कात्रज पोस्ट ऑफिस के स्थलांतर को लेकर एक औचित्य पूर्ण समाचार प्रकाशित किया था कि कात्रज डाकघर का स्थलांतर दत्तरनर से कहीं अन्यत्र न किया जाए परंतु समाचार को कोई महत्व नहीं दिया गया और डाकघर को कात्रज चौक से आगे राजस सोसाइटी में स्थलांतरित कर दिया गया है और आंबेगांव खुर्द व बुद्रुक, आंबेगांव पठार, संतोषनगर, जांभुलवाडी, कोलेवाडी आदि के नागरिकों को डाकघर सेवा से वंचित होना पड़ा है।  सुनने में आया था कि दत्तनगर से इस डाकघर को शनिनगर लेकविष्टा सोसाइटी में स्थलांतर किया जाना था, परन्तु ऐसा क्या हुआ कि इस क्षेत्र के नागरिकों को वंचित कर दिया गया। अतः राजस सोसाइटी में डाकघर को रहने दिया जाए परंतु लेकविष्टा सोसाइटी शनिनगर आंबेगांव खुर्द में अलग से डाकघर खोला जाए।  
कात्रज डाकघर के दत्तनगर से स्थलांतर होने से दत्तनगर कात्रज रोड निवासी नागरिक,  दत्तनगर से आंबेगांव बुद्रुक रोड पर दलवी नगर व बसी सोसाइटियां, बिल्डिंग व बंगलों में रहने वाले नागरिक और  दत्तनगर-जांभुलवाडी रोड पर करीब दो सौ सोसाइटी जैसे ऑलिव सोसायटी, दत्त सदन, गवली वाडा, शनिनगर, हनुमान नगर, सांई सरोवर, लिपाणे नगर, साई वाटर क्रेस्ट सोसाइटी,मोडक बस्ती, समृद्धि सोसाइटी, थोरात बाग, विट्ठल नगर, काका पवार तालीम के पास की 10 सोसाटियाँ, 15 एकड़ में बसा सिद्धिविनायक सोसाइटी परिसर दलवी बस्ती में बसी 23 बिल्डिंगें, आठ एकड़ में बसी सप्तगिरी सोसाइटी, सिंधुदुर्ग ऑटल के पास स्थित सोसाइटियाँ व बंगले,  लेक शोअर व बंगलों में रहने वाले नागरिक, जांभुलवाडी तालाब के पास बसी सोसाइटियां, इनके अलावा आंबेगांव खुर्द व बुद्रुक, जांभुलवाडी, कोलेवाडी जैसे गांव के नागरिक डाकघर सेवा से प्रभावित हुए हैं। यहां यह बताना आवश्यक होगा कि मुख्य रूप से तालुका हवेली का यह क्षेत्र मनपा वार्ड क्रमांक 54 और 58 में आता है। मनपा की वर्तमान वेबसाइट के अनुसार वार्ड 54 में 75,694 और वार्ड 58 में 65,377 मतदाता हैं। इससे कुल नागरिक संख्या का अनुमान लगाया जा सकता है। नागरिकों की संख्या के आधार पर डाकघर खोले जाते हैं तो डाक विभाग को सर्वेक्षण करना चाहिए और नए डाकघर खोलने चाहिए, परंतु शनिनगर आंबेगांव खुर्द में तत्काल डाकघर खोलना अत्यंत आवश्यक है और इस ओर डाक विभाग को तुरंत ध्यान देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ