मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजय जाधव नि:स्वार्थभाव से कर रहे हैं समाज की सेवा : सांसद सुप्रिया सुले

राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार व पुरंदर हवेली के विधायक संजय जगताप के जन्मदिन पर हांडेवाडी-औताडेवाडी ग्रामपंचायत के पूर्व सरपंच संजय जाधव ने आम जनता के लिए किफायती दामों में खाद्यतेल उपलब्ध कराया था, जिसका वितरण करती हुईं सांसद सुप्रिया सुले, साथ में विधायक संजय जगताप, पूर्व सरपंच संजय जाधव, निवृत्ति आण्णा बांदल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हांडेवाडी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

विधायक कार्य करने का जज्बा सरपंच संजय जाधव में कूट कूट कर भरा है। हमेशा आम जनता के लिए कुछ अलग करते हुए आम जनता को राहत देने में वे अहम भूमिका निभाते हैं। समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर नि:स्वार्थभाव से वे समाज की सेवा कर रहे हैं। सही मायने में एक अच्छा नेतृत्व सरपंच संजय जाधव के रूप में इस परिसर को मिला है। आज इस महंगाई के दौर में आम जनता को किफायती दामों में जीवनावश्यक वस्तुओं का वितरण करके उन्हें महंगाई से राहत देने में अहम योगदान उन्होंने दिया है। यह विचार संसदरत्न सांसद सुप्रिया सुले ने व्यक्त किए। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार और पुरंदर हवेली के लोकप्रिय विधायक संजय जगताप के जन्मदिन के अवसर पर हांडेवााडी-औताडेवाडी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच संजय जाधव ने आम जनता के लिए किफायती दामों में खाद्यतेल उपलब्ध कराया था, जिसका वितरण सांसद सुप्रिया सुले के शुभहाथों किया गया, तब आयोजित किए गए समरोह में वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां पुरंदर हवेली के विधायक संजय जगताप, पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत जगताप, पीडीसी बैंक के अध्यक्ष दिगंबर दुर्गाडे, नगरसेवक गणेश जगताप, पुणे जिला नियोजन समिति सदस्य व उंड्री गांव के पूर्व सरपंच निवृत्ति आण्णा बांदल, उपसभापति सचिन घुले, हवेली तालुका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भरत झांबरे, पूर्व सरपंच नीता भाडले, पूर्व सरपंच महेंद्र शेवाले, उल्हास शेवाले, पूर्व सरपंच सुभाष टकले, शीतल संजय शिंदे, सुहास खुटवड, सागर हरपले, तालुका अध्यक्ष सूरज शेवाले, सुभाष थिटे, दादा झांबरे, श्रीकांत औताडे, गोविंद औताडे, पूर्व सरपंच गोविंद हांडे, रामदास हांडे, बालासाहेब हांडे, स्वप्निल हांडे, तेजस हांडे, स्वप्निल जाधव, सुधीर जाधव, राहुल हांडे, रामदास हांडे, दादा जाधव आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पहल के आयोजक पूर्व सरपंच संजय जाधव ने कहा कि किफायती दामों में जीवनावश्यक वस्तुओं के वितरण की पहल का लगभग 2100 परिवारों ने लाभ उठाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार और पुरंदर हवेली के लोकप्रिय विधायक संजय जगताप के जन्मदिन पर इस पहल के माध्यम से महंगाई के दौर में आम जनता को कुछ तो राहत मिल पाए, इस हेतु से मैंने यह कदम उठाया था। आगे चलकर भी आम जनता के लिए जो जरूरी हैं, ऐसे विधायक कार्य जारी रखते हुए जनता की समस्या हल करने में अहम भूमिका निभाऊंगा। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संजय जाधव मित्र परिवार की ओर से किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ