नववर्ष के अवसर पर दो जनवरी को भारतीय सेना ने विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में पहली बार महिला अधिकारी को तैनात किया है। सियाचिन समर स्कूल में कड़े प्रशिक्षण के बाद कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन में पहली महिला अधिकारी के रूप में तैनात की गई हैं। राजस्थान की सिविल इंजिनियरिंग में स्नातक शिवा चौहान बंगाल सैपर अधिकारी हैं। उन्हें मई 2021 में इंजिनियरिंग रेजिमेंट में कमीशन मिला था।

0 टिप्पणियाँ