मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाज को दिशा देने का काम करते हैं पत्रकार : प्राचार्य डॉ. एन. एस. गायकवाड

हड़पसर,जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पत्रकार समाज को दिशा देने का काम करते हैं। महाराष्ट्र में पत्रकारों की गौरवशाली परंपरा रही है। मीडिया में आज बहुत से बदलाव हो रहे हैं, आइए इस बदलाव में जो अच्छा उसे अपनाएं। साहित्य और समाज का रिश्ता अटूट है। कवियों और लेखकों द्वारा सामाजिक प्रतिबद्धता का जतन करना चाहिए उसमें से एक नए और बेहतर समाज का निर्माण होगा। यह विचार एस. एम. जोशी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन. एस. गायकवाड ने व्यक्त किए। 
एस. एम. जोशी कॉलेज में मराठी भाषा पखवाड़ा के अवसर पर मराठी विभाग व मास कम्युनिकेशन एंड जर्नालिज्म व वैश्विक कला पर्यावरण द्वारा आयोजित किए गए काव्य सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह के अध्यक्ष स्थान से वे बोल रहे थे। इस अवसर पर हड़पसर में कार्यरत पत्रकार अशोक बालगुडे, प्रमोद गिरी, अमित मेहेंदले, रागिणी सोनावणे, अनिल वाव्हल को एस. एम. जोशी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन. एस. गायकवाड के शुभहाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां उपप्राचार्य प्रा. संजय जडे, उपप्राचार्य डॉ. संजय जगताप, उपप्राचार्य डॉ. किशोर काकडे, जूनियर विभाग प्रमुख प्रा. तृप्ति हंबीर, विद्यार्थी, प्राध्यापक, प्रशासकीय कर्मचारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
मराठी विभाग व मास कम्युनिकेशन एंड जर्नालिज्म विभाग के प्रमुख प्रा. डॉ. राजेंद्र ठाकरे ने सम्मेलन का प्रास्ताविक किया। अतिथियों का परिचय डॉ. अतुल चौरे ने किया। काव्य सम्मेलन में अनेक छात्र कवियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
सम्मेलन का सूत्र-संचालन डॉ. नम्रता कदम और आभार प्रदर्शन प्रा. धीरेंद्र गायकवाड ने किया।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रा. शुभम तांगडे, डॉ. संदीप वाकडे, प्रा. पूनम तडके व मराठी विभाग व मास कम्युनिकेशन एंड जर्नालिज्म विभाग के सभी प्राध्यापकों ने अथक परिश्रम किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ