मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छात्राओं का सपना पूरा करने में दीया फाउंडेशन का अहम योगदान

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलनेवाली ज्ञानगंगोत्री क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती दीया फाउंडेशन की ओर से मनाई गई। दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष दयावान इमरान शेख ने बिना किसी शोर शराबे के एक जरूरतमंद छात्रा को शिक्षा के लिए 12 हजार रुपए की मदद करते हुए छात्रा का सपना पूरा करने में अहम योगदान दिया है। 
सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए पूरा जीवन लगा दिया और उनके काम का आदर्श आंखों के सामने रखते हुए छात्रा को जो शिक्षा के लिए मदद करने की पहल का कदम इमरान शेख ने उठाया है, वह सही मायनों में दीया फाउंडेशन ने जयंती मनाने की चर्चा हड़पसर में चर्चा में है। केवल एक वर्ष में सभी धर्मों के लिए सामाजिक गतिविधियों की शताब्दी करनेवाले दयावान इमरान शेख ने आज क्रांतीज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर एक जरूरतमंद छात्रा को ‘डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन आयुर्वेद’ कोर्स के लिए धनादेश देकर पढ़ाई में मदद की। दीया फाउंडेशन द्वारा सही मायनों में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई।
हम अत्यधिक गरीबी में रहते थे। स्कूल में पढ़ाई के दौरान सुविधाएं नहीं मिल पाईं, स्थिति पर काबू पाया और व्यापार में बस गए। शिक्षा के लिए हमें जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा उस स्थिति का या कठिनाइयों का सामना जरूरतमंद छात्रों को करना न पड़े इस हेतु  क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले का आदर्श अपने आंखों के सामने रखकर व अम्मी नसीम शेख की प्रेरणा से हम दूसरों को शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करते हैं। आज इस पावन दिन पर एक बालिका को उसकी शिक्षा के लिए 12,000 का चेक दिया है। यह विचार दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष दयावान इमरान शेख ने व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ