मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भीमसेना महासंघ के प्रदीप साठे व दीपक साठे द्वारा भीमसैनिकों के लिए की गई नाश्ता व पानी की व्यवस्था

विमाननगर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
1 जनवरी 2023 को टाटा गार्डन नगर रोड स्थित भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ में माथा टेकने के लिए जानेवाले भीम सैनिकों के लिए नाश्ता और बिसलेरी पानी की व्यवस्था भीमसेना महासंघ महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष प्रदीप दादा साठे और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव दीपक भाऊ साठे की ओर से की गई थी। हजारों भीम सैनिकों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गायक आनंद दादा शिंदे ने भी भेट दी और कार्य की सराहना की। 
चंदननगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र लांडगे के शुभहाथों विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करके पहल की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर यहां पुलिस अधिकारी रवि आहेर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी माथाडी कामगार शहर अध्यक्ष विशाखा गायकवाड, पुणे जिला भिमसेना महासंघ जिला अध्यक्ष कुलदीप वाल्हेकर, पुणे जिला अध्यक्ष भीम सेना माथाडी व जनरल कामगार यूनियन के संतोष चव्हाण आदि के साथ-साथ भिमसेना महासंघ के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ