हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला परिषद एवं पुणे महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वर्ष 2022-2023 की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में एंजल मिकी एंड मिनी स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी सफलता हासिल की। इसमें छात्र समर्थ करडे कक्षा 12 वीं कॉमर्स ने ‘नेशनल रायफ़ल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। छात्रा अदिती राहुल रायकर कक्षा 9 वीं ने रोलर स्केटिंग (इन लाइन) में द्वितीय क्रमांक, छात्र सारंग भानुदास भोसले कक्षा 7 वीं ने तायक्वांदो और छात्र शिवतेज कामठे कक्षा 9 वीं ने कुस्ती में प्रथम क्रमांक हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
उपरोक्त सभी विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभाग स्तर पर किया गया है। सभी विद्यार्थियों की सफलता पर संस्था के सीईओ श्री सचिन अग्निहोत्री सर, मुख्याध्यापिका सौ. रेखा सुब्रमनियम मैडम, उपमुख्याध्यापिका सौ. पद्मश्री पाटिल मैडम, शारीरिक शिक्षक श्री योगेश शेटे सर ने अभिनंदन कर विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

0 टिप्पणियाँ