मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चिल्ड्रन ताइक्वांदो प्रतियोगिता में पुणे के होरांगी ताइक्वांदो एकेडमी के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुंढवा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2022 तक गांधीनगर, गुजरात में चिल्ड्रन ताइक्वांदो यूनियन ऑफ इंडिया द्वारा पहली राष्ट्रीय स्तर की आधिकारिक चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में पुणे के होरांगी ताइक्वांदो एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
चिल्ड्रन्स ताइक्वांदो यूनियन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पूमसे टूर्नामेंट के पहले दिन महाराष्ट्र से पुणे के कुल पंद्रह एथलीटों ने भाग लिया। इसमें संपदा अतकरे, स्वरा कुले, अविनाश लोंढे, मानसी भोर, सिद्धार्थ शिंदे, रोहित सोनवणे को गोल्ड मेडल मिला है। साथ ही संकेत चव्हाण, पृथ्वीराज गायकवाड़, गिरिराज कालकर, स्वराज दोमाले को रजत पदक मिला है जबकि युक्ता म्हसकर को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।
दूसरे दिन हुई “ताइक्वांदो फाइट” प्रतियोगिता में सिद्धार्थ शिंदे, युक्ता म्हस्कर, स्वरा कुले ने स्वर्ण पदक जीते। साथ ही अविनाश लोंढे, स्वराज दोमाले, साईं भंडारी, मानसी भोर, संपदा अतकरे, पृथ्वीराज गायकवाड़, गिरिराज कालकर को रजत पदक मिला है। तो वहीं प्रणव दंदाले, संकेत चव्हाण को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।
इन सभी खिलाड़ियों ने कोच शीतल बालकृष्ण भंडारी के मार्गदर्शन में होरांगी ताइक्वांदो अकादमी, पुणे में प्रशिक्षण    लिया है।
इन सभी खिलाड़ियों और कोच शीतल बालकृष्ण भंडारी को शानदार सफलता हासिल करने के लिए दिल से सराहना और बधाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ