मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अनधिकृत शिक्षा संस्थाओं पर कार्रवाई की जाए : शिक्षा प्रशासन से सनी गवते द्वारा मांग

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिक्षा विभाग की ओर से सीबीएसई प्रवर्ग के लिए शिक्षा संस्थाओं को अनधिकृत अनुमति दी गई है। उन शिक्षा संस्थाओं के नार्में साथ ही किसके कार्यकाल में इन शिक्षा संस्थाओं को अनुमति दी गई है। इसकी जांच करके उन शिक्षा संस्थाओं पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग शिक्षा प्रशासन से युवासेना पुणे शहर के शहर अधिकारी सनी गवते द्वारा की गई है। 
इस बारे में युवासेना पुणे शहर की ओर से शिक्षा विभाग के उपसंचालक को युवासेना पुणे शहर के शहर अधिकारी सनी गवते के द्वारा निवेदन दिया गया है। इस अवसर पर यहां राम थरकुडे, शहर समन्वयक युवराज पारिख, विभाग प्रमुख राजेश मोरे, उपशहर अधिकारी शिवप्रसाद जठार,सचिव अक्षय मालकर, युवासेना विधानसभा अधिकारी आकाश जगताप, गौरव गायकवाड, परेश खांडके, सचिन पगारिया, प्रशांत पहिलवान, सोनू पाटिल के साथ युवासेना पुणे शहर के शहर पदाधिकारी व शिवसैनिक उपस्थित थे। शिक्षा विभाग की ओर से 560 प्राथमिक और 114 माध्यमिक स्कूलों को अनधिकृत रूप से अनुमति देने की बात उजागर हुई है। इस मामले में संबंधितों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग युवासेना पुणे शहर की ओर से जोर पकड़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ