मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विकलांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘दिव्यांग केयर सेंटर और वृद्धाश्रम’ अहम भूमिका निभाएगा : सोनल चेतन तुपे

मांजरी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
विकलांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नयी उम्मीद और आशा की किरण के रूप में दिव्यांग केयर सेंटर और वृद्धाश्रम अहम भूमिका निभाएगा। पूरी लगन व आस्था से वरिष्ठ नागरिकों व विकलांगों की सेवा करके उन्हें जो प्रेम, सहारा व अपनापन चाहिए वो निश्चित यहां मिलेगा। यह विचार विधायक चेतन तुपे की पत्नी सोनल चेतन तुपे ने व्यक्त किए। 
मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था की ओर से शुरू किए गए दिव्यांग केयर सेंटर और वृद्धाश्रम का उद्घाटन विधायक चेतन तुपे की पत्नी सोनल चेतन तुपे, डॉक्टर ऑफ बेगर्स से परिचित डॉ. अभिजीत सोनवणे और महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश अण्णा घुले के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले, सासवड वृद्धाश्रम ट्रस्ट के संजीव भाटे, उप पुलिस निरीक्षक राष्ट्रपति वीरता पदक विजेता राजाराम धर्मसिंग चव्हाण, मांजरी बुद्रुक की उपसरपंच निर्मला म्हस्के, शारदा उद्योग संस्था की प्रमुख पूनम अजीत घुले, नागरमल देवस्थान तुलापुर के अध्यक्ष मधुकर रामदास घुले, आरपीआई युवा अध्यक्ष गजेंद्र मोरे, उद्यमी महेश डोके, बापू निवृत्ति सातव, सतीश बापू खलेकर, जय लोखंडे, वडकी के सरपंच उत्तम बबन गायकवाड, सामाजिक कार्यकर्ता भानुदास मोडक, विजय निवृत्ति घुले, विश्वनाथ पवार, मोहन राघु गायकवाड, सुषमा काले के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश अण्णा घुले ने संस्था को 10,000 रुपए की मदद की। साथ ही मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था की ओर से उपस्थित प्रमुख अतिथियों के शुभ हाथों कंबल बांटे गए। प्रमुख अतिथि डॉ.अभिजीत सोनवणे और महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश अण्णा घुले ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक करते हुए संस्था की संस्थापिका सचिव रत्नमाला घुले ने कहा कि वृद्धाश्रम विकलांग, अपाहिज, नेत्रहीन, विकलांगों की सेवा में समर्पित है। जरूरतमंदों को सेवा करने के लिए हमारी संस्था अहम योगदान देगी। मांजराई दिव्यांग सेवा व महिला विकास संस्था सब तरह से इन लोगों को मदद करेगी। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन शैलेंद्र बेल्हेकर और आभार प्रदर्शन शारदा उद्योग संस्था की प्रमुख पूनम अजीत घुले ने किया। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संस्था की संस्थापिका सचिव रत्नमाला घुले, उपाध्यक्ष वर्षाताई मोहन गायकवाड,  मिनाक्षी मैंद, रंजना रामदास घुले, सुमित्रा पांडु राठोड, सुरेखा बालू लोखंडे, वैशाली घुले, रतन जगताप, जयश्री दत्तात्रय गंगोत्री द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ