आजादी मिली देश को गणतंत्र आया।
संस्कृति से भारत पूरे विश्व में छाया।
प्रजातंत्र की अनूठी मिसाल है बना।
संविधान देश का जनसत्ता चुनना।
समता, बंधुता मूल मंत्र है समझो।
देश की गरिमा को जानो मत उलझो।
विकास की ओर है बढ़ना देश प्रेमी।
सच्चे मनसे प्रेम करना भरो हामी।
आजादी की ज्योति जली उजाला फैलाओ।
आओ साथ चलो और एक सुर में गाओ।
जय हो, हमारा भारत देश महान।
हमारी सभ्यता है पूरे विश्व की शान।
सेक्टर 21, स्कीम 10, यमुनानगर निगडी,
पुणे- 411044, मोबा. 9890567468

0 टिप्पणियाँ