राज्यसभा में गुरुवार को सभापति तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति में दिग्गज एथलीट पी.टी. उषा ने सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता की। पी.टी. उषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका एक क्लिप पोस्ट किया है।
पीटी उषा ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए आशा जताई कि इससे वह नया ‘मील का पत्थर’ बना सकेंगी। पी.टी. उषा को जुलाई, 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में मनोनीत किया था। वह नवंबर, 2022 में भारतीय ओलिम्पिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष भी निर्वाचित हुई थीं।
पी.टी. उषा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट ने कहा था, ‘जब अधिकार ज्यादा होते हैं, तो जिम्मेदारी भी बड़ी होती है…’ इसे मैंने तब महसूस किया, जब मैंने राज्यसभा सत्र की अध्यक्षता की। अपने लोगों द्वारा मुझमें निहित विश्वास और आस्था के साथ यह सफर करते हुए मैं उम्मीद करती हूं, इससे मील का पत्थर बना सकूंगी।’

0 टिप्पणियाँ