मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया युवा खेल के दसवें दिन महाराष्ट्र ने तैराकी में दबदबा बनाए रखा, जबकि कुश्ती में हरियाणा का दबदबा रहा। मध्य प्रदेश के अजय बाबू ने भारोत्तोलन में नया रिकॉर्ड बनाया। पांचवां खेलो इंडिया युवा खेल 30 जनवरी को शुरू हुआ और 11 फरवरी को समाप्त होगा। 39 स्वर्ण, 39 रजत और 34 कांस्य सहित 112 पदकों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। जबकि 28 स्वर्ण सहित 75 पदकों के साथ हरियाणा दूसरे और मध्य प्रदेश 27 स्वर्ण सहित 65 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। राजस्थान चौथे स्थान पर है, उसके बाद ओडिशा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल कुश्ती और तैराकी के खेल देखकर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया।

0 टिप्पणियाँ