मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर कुछ गाड़ियों के आगमन- प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
     पुणे रेल मंडल के पुणे-लोनावला सेक्शन में चलनेवाली चार लोकल सेवाओं के ओरिजनेटिंग/ टर्मिनेटिंग स्टेशन एवं उनके समय में आंशिक बदलाव किया गया है जो दिनांक 11 फरवरी से प्रभावी होगा, जो निम्नानुसार है....
(क) पुणे से 20.00 बजे चलनेवाली लोकल संख्या 01576 पुणे-लोनावला पुणे के स्थान पर शिवाजीनगर से 20.05 बजे रवाना होगी।
(ख) शिवाजीनगर से 20.35 बजे चलनेवाली लोकल संख्या 01578 शिवाजीनगर-लोनावला शिवाजीनगर के स्थान पर पुणे से 20.37 बजे रवाना होकर लोनावला आगमन समय 21.57 बजे रहेगा।
(ग) लोनावला से चलनेवाली लोकल  संख्या 01569 लोनावला-शिवाजीनगर को पुणे तक विस्तारित किया गया है तथा इस लोकल का पुणे आगमन समय 20.32 बजे रहेगा।
(घ) लोनावला से चलनेवाली लोकल संख्या 01567 लोनावला-पुणे का लोनावला प्रस्थान समय 18.20 के स्थान पर 18.08 बजे रहेगा तथा यह लोकल शिवाजीनगर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी एवं उसका आगमन समय 19.38 बजे रहेगा।
इसी के साथ मंडल पर चलनेवाली कुछ यात्री गाड़ियों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन- प्रस्थान समय में मामूली बदलाव किए गए हैं, जो क्रमशः दिनांक 11 एवं 12 फरवरी से प्रभावी होंगे।
दिनांक 11 फरवरी से आगमन प्रस्थान समय में मामूली बदलाव प्रभावी होनेवाली गाड़ियां
1. गाड़ी संख्या 01586 पुणे-तलेगांव लोकल  पुणे से 08.53 बजे रवाना होगी तथा तलेगांव 09.43 बजे पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 01562 पुणे-लोनावला लोकल पुणे 09.57 बजे रवाना होगी तथा लोनावला 11.20 बजे पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 11421 पुणे-सोलापुर डेमू पुणे से 08.25 बजे रवाना होगी।
4. गाड़ी संख्या 01531 पुणे-बारामती पैसेंजर दौंड का समय 20.20 बजे रहेगा।
5. गाड़ी संख्या 22731 हैदराबाद-मुंबई एक्सप्रेस केडगांव से 07.50, उरुली से 08.12 तथा पुणे से 9.00 बजे रवाना होगी।
6. गाड़ी संख्या 12114 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस पुणे 09.30 बजे पहुंचेगी।  
7. गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो तथा गाड़ी संख्या 11428 जसीडिह-पुणे एक्सप्रेस पुणे 09.45 बजे पहुंचेगी।
दिनांक 12 फरवरी से आगमन समय में मामूली बदलाव से प्रभावी होनेवाली गाड़ियां
गाड़ी संख्या 12136 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस पुणे 09.30 बजे पहुंचेगी।  
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ