मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मानवतावादी समाजसेवा संघटना ने कोरोना में मानवता का दर्शन रचा : विनोदशेठ दुगड

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मानवतावादी समाजसेवा संघटना ने कोरोना महामारी में मानवता का दर्शन रचा। उनके काम ने विकलांगों, अनाथालयों और जरूरतमंदों के लिए शैक्षिक सामग्री की मदद करने का जुनून दिखाया। अपने सदस्यों के साथ समाज के कमजोर वर्गों के लिए हाथ बढ़ाकर मदद के लिए दौड़नेवाला    मानवतावादी समाज सेवा संगठन है। यह विचार विनोदशेठ दुगड ने व्यक्त किए। मानवतावादी समाजसेवा संघटना की 29 वीं वार्षिक आमसभा का शिक्षा भवन में आयोजन किया गया था, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व शिक्षण संचालक सदाशिव पेटकर, वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे, मानवतावादी समाजसेवा संघटना के अध्यक्ष गफ्फार खान, सचिव अशोक दामोदर जाधव, कार्याध्यक्ष अरविंद पिल्ले, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, कोषाध्यक्ष सईद शेख, मेहमूदशा भंडारी, सतीश चांदेकर, दत्तात्रय भोसले, दत्ता कदम, बालू बारवकर, ट्रस्टी सुभाषशेठ दुगड, पदमाकर बांडे, नेताजी सोलवट, वासुदेव जांभेकर, सुरेश इथापे, सुभाषशेठ दुगड, सफिया खान, प्रकाश कात्रेला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को दिवंगत सदस्य जयश्री सास्वीलली के मरणोपरांत सामाजिक कार्य के लिए  श्रीमती सनोबर खान को स्मृति चिन्ह और खेल क्षेत्र के लिए श्री.आय.एम. शेख व कु. आर्या बारवकर को सम्मान चिन्ह देकर उपस्थित अतिथिगणों के शुभ हाथों सम्मानित किया गया।  
प्रमुख अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे ने कहा कि हम जिस समाज में रहते हैं, उसका सामाजिक दायित्व अदा करने की भावना से मानवतावादी संघटना काम कर रही है। यह एक बड़ा पक्ष  है। यह सराहनीय है कि इस संस्था के सदस्य और कार्यकर्ता पक्षियों और जानवरों की भी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।
मानवतावादी समाजसेवा संघटना के सचिव अशोक दामोदर जाधव ने 29 वीं वार्षिक आमसभा में संघटना का वर्ष 2021-22 का सदस्यों के समक्ष वित्तीय वर्ष की संचित व्यय रिपोर्ट को पढ़ा गया और सर्वसम्मति से इसे अनुमोदित किया गया। संस्था के कार्यों की समीक्षा कर आगामी वर्ष के कार्यों की जानकारी दी गई।
आमसभा का प्रास्ताविक मानवतावादी समाजसेवा संघटना के अध्यक्ष गफ्फार खान ने किया। सूत्र -संचालन पूर्व गटशिक्षणाधिकारी श्री सुनील गायकवाड और आभार प्रदर्शन सईद शेख ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ