पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी ने लोनावला-पुणे सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। श्री लालवानी ने इंस्पेक्शन कोच विंडो से लोनावला-पुणे के ट्रैक, विद्युत उपरी उपस्कर (ओएचई), पुलों की स्थिति, सिग्नल प्रणाली सहित सभी तकनीकी पहलुओं का अवलोकन कर कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे सहित मुख्यालय से आए प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोरा, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मणिजीत सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक (स्टेशन विकास) श्री वी. के. अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसके पश्चात् महाप्रबंधक ने पुणे में पुणे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पुणे स्टेशन पर चल रहे कार्यों, विभिन्न यात्री सुविधाओं, सभी वेटिंग रूम, टॉयलेट, फुट ओवरब्रिज, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, स्टाल, स्टेशन परिसर का अवलोकन कर बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कैटरिंग स्टालों, ़फूड प्लाजा पर जाकर खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता देखी तथा इस बारे में यात्रियों से भी बात की। साथ ही उन्होंने सभी वेटिंग रूम का निरीक्षण कर कई पैसेंजरों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्टेशन निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, स्टेशन डायरेक्टर डॉ. रामदास भिसे सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।
इसी के साथ उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में मुख्यालय के अधिकारियों तथा पुणे मंडल के शाखाधिकारियों के साथ बैठक कर पुणे मंडल पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्योँ, परियोजनाओं तथा यात्री सुविधाओं आदि विषयों पर जानकारी लेकर समीक्षा की। महाप्रबंधक ने सभी कार्यों को गति देने तथा सुरक्षित यात्रा एवं गाड़ियों के उचित समयपालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बाद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन का भी निरीक्षण किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ