हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
विधायक चेतन विट्ठल तुपे पाटिल ने पुणे सहित राज्य के सभी शहरों में महिलाओं के लिए 50% छूट और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा की मांग की है। राज्य सरकार एसटी में यात्रा करने पर महिलाओं को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट और 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है। पुणे शहर में काम के लिए बाहर जाने वाली महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी बड़ी संख्या में पीएमपीएमएल बसों का उपयोग करते हैं।
विधानभवन में चर्चा के दौरान राज्य सरकार ने एसटी से यात्रा करनेवाली महिलाओं को टिकट में 50 फीसदी की छूट और 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा की छूट दी है इसी तर्ज पर पुणे शहर की महिलाओं और 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पीएमपीएमएल बस यात्रा में रियायत देने के लिए पुणे महानगरपालिका आयुक्त जो कि प्रशासक हैं उन्हें निर्देश दें। साथ ही, राज्य के सभी शहरों में महिलाओं को बस टिकट में 50% की छूट दी जाए और 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा दी जाए। यह आग्रहपूर्ण मांग विधायक चेतन तुपे पाटिल ने की है।

.png)
0 टिप्पणियाँ