मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फुरसुंगी में स्वतंत्र पुलिस स्टेशन बनाया जाए : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से धनंजय कामठे द्वारा मांग

फुरसुंगी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे शहर के हड़पसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फुरसुंगी-भेकराईनगर व साथ ही लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उरुली देवाची का एक बड़ा इलाका है, जिसका काफी गहरा प्रभाव पुलिस प्रशासन पर पड़ रहा है। उनका तनाव कुछ कम हो, इसे मद्देनजर रखते हुए इन सभी क्षेत्रों से फुरसुंगी में अलग पुलिस थाना बनाया जाए। यह मांग महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने की है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए धनंजय कामठे ने बताया कि इस परिसर में चोरों की संख्या बढ़ रही है और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी बड़ी संख्या है। इसे नियंत्रित करने के लिए एक अलग थाने की तत्काल आवश्यकता है। हालांकि हमें अलग थाना बनाकर यहां के लोगों को राहत देनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पुणे जिले के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल, पुलिस आयुक्त के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त विशेष शाखा आर. राजा से मांग की गई है। इस अवसर पर यहां युवा मोर्चा मध्य हवेली तालुका महासचिव संदीप परदेशी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ