मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अजीत घुले ने अपना जन्मदिन दिव्यांग वृद्धाश्रम में मनाकर दिखाई इंसानियत की सच्ची झलक : रत्नमाला घुले

मांजरी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत (आबा) दत्तात्रय घुले ने अपना जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ दिव्यांग वृध्दाश्रम के दादा-दादी, नाना-नानी के साथ मनाकर इंसानियत की सच्ची झलक दिखाई है। उनका यह जन्मदिन सभी के ध्यान में रहे इस तरह से मनाया गया है। इस जन्मदिन पर कोई प्रमुख अतिथिगण या मंत्री नहीं थे, केवल वृद्धाश्रम के दादा-दादी, नाना-नानी का आशीर्वाद। उन्होंने अपना जन्मदिन बेसहारा दादा-दादी के साथ मनाया और सभी से हालचाल व खुशियाली पूछकर एक अनोखी खुशी दी। अजीत घुले ने केक काटे बिना दादा-दादी को जरूरी तरह-तरह के जीवनावश्यक सामान दिए। यह जानकारी मांजराई देवी दिव्यांग सेवा संस्था व महिला विकास संस्था, दिव्यांग केयर सेंटर व वृद्धाश्रम की संस्थापिका व अध्यक्षा रत्नमाला घुले ने दी। 
इस अवसर पर यहां शारदा उद्योग की संस्थापिका पूनम अजीत घुले, पुणे जिला राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष वर्षा मोहन गायकवाड, चिकित्सा अधिकारी वैष्णवी भाटे, शारदा उद्योग की व्यस्थापिका रतन जगताप, संस्था सभासद सुमित्रा राठोड, शारदा उद्योग सहकार्य ज्योति पांचाल, म्हसोबा प्रतिष्ठान की अध्यक्ष जयश्री गंगोत्री, कविता प्रकाश ताकमोके, समाजसेविका सुरेखा लोखंडे, निशा सारवण, खुशी सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रत्नमाला घुले ने आगे बताया कि अपनापन मिलने से आश्रम की दादा-दादी की आंखों का हाव-भाव हमें बहुत कुछ बताता है। इस असाधारण अनुभव और पल को पैसों से नही खरीदा जा सकता है। जिस प्रकार दान का मूल्य तभी होता है जब वह सच्चे भूखे   व्यक्ति को दिया जाता है। अपने जीवन के सबसे हसीन पल अपने दादा-दादी के साथ बिताने और उनकी मदद करने से उनका आशीर्वाद आप सभी को हमेशा एक प्रेरणा देता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ