मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सांसद गिरीश बापट का निधन : हमने एक सर्वसमावेशक, दिलदार नेतृत्व खो दिया : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई, मार्च (महासंवाद)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता गिरीश बापट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने राजनीति में सर्वसमावेशक व दिलदार नेतृत्व खो गया है।
गिरीश बापट लाइलाज बीमारी से जूझते हुए भी अपनी पार्टी में ऊर्जा का संचार करते रहे। जब मैं उनसे मिलता था तो केवल राजनीति ही नहीं, कई विषयों पर उनका ज्ञान देखकर चकित रह जाता था। पूछताछ के लिए हाल ही में उनसे पुणे में मुलाकात भी हुई थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक नगरसेवक के रूप में की थी। एक विधायक, सांसद और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा पहल की। पालक मंत्री के रूप में उन्होंने पुणे के विकास के लिए कदम उठाए थे।
वे सभी पार्टियों में दोस्त थे। उनके बेहतरीन जनसंपर्क की हमेशा मिसाल रही है। महानगरपालिका में जब पार्टी सत्ता में नहीं थी, तब भी वह स्थायी समिति के अध्यक्ष बने। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में यह भी कहा है कि ऐसा मिलनसार और सहृदय नेता आज हमारे बीच नहीं है।
उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ वैकुंठ श्मशान भूमि में सायं 7 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिंदे के आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ