मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अस्तित्व कलामंच द्वारा जरूरतमंदों को भोजन खिलाकर मनाया गया ‘रोटी दिवस’

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हर साल की तरह इस साल भी अस्तित्व कला मंच ने ‘रोटी दिवस’ बहुत उत्साह और भावना के साथ मनाया गया।
हड़पसर व परिसर में दिहाड़ी मजदूर, भिक्षा मांगनेवाले, वडकीगांव का अनाथालय, सड़क के जरूरतमंद, गुब्बारा बेचने वाला, आवारा जानवर, ऐसे कई स्थानों पर अन्नदान किया गया। अस्तित्व कल मंच ने सोशल मीडिया के जरिए फेसबुक, व्हाट्सऐप के जरिए इस पहल से जुड़ने की लोगों से अपील की गई, इसे खूब अच्छा प्रतिसाद मिला। इस स्थान पर लगभग दो हजार लोगों के लिए पर्याप्त भोजन एकत्र किया गया था। जिसमें बिस्किट्स, रोटी-सब्जी, जलेबी, मोतीचूर के लड्डू, परांठा, बालूशाही, कई प्रकार के फल, चॉकलेट्स, दाल खिचड़ी इस तरह का खाना लोगों ने बड़े उत्साह के साथ संत शिरोमणि सावता महाराज मंदिर में लाकर अस्तित्व कल मंच के स्वाधीन किया। जिन जरूरतमंदों को भोजन दान किया गया उनके चेहरे पर एक असाधारण प्रसन्नता थी और देनेवालों के चेहरों पर अलग तरह का खाना देने की खुशी देखी जा सकती थी। इस्कॉन मंदिर पुणे कैंप का भी इस गतिविधि में सहयोग मिला।
अस्तित्व कलमंच ने अन्नदान सिर्फ हड़पसर परिसर में नहीं बल्कि पुणे कैम्प, खराडी, वाघोली, विमाननगर, सासवड, वाकड जगहों पर भी किया। इस गतिविधि में गणमान्य लोगों ने भाग लिया और अपने हाथों से भोजन दान कर पुण्य अर्जित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्तित्व कला मंच के सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ