पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा) दक्षिण कमान, पुणे कार्यालय में 08 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से., एनडीसी, प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा) दक्षिण कमान महोदय के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा) दक्षिण कमान, पुणे कार्यालय में दिनांक 01/03/2023 से 08/03/2023 के दौरान विविध कार्यक्रमों, क्रियाकलापों व संगोष्ठी इत्यादि का आयोजन किया गया। उक्त कड़ी में दिनांक 08.03.2023 को कार्यालय के स्वराज सभागृह में कार्यालय व संगठन के पुणे स्थित महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती पूजा भट, भा. र. ले. से., रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक महोदया का स्वागत श्रीमती मधु गांधी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर किया। अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में श्रीमती पूजा भट, भा.र.ले.से., रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक महोदया ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए स्वयं का और साथ ही अन्य महिलाओं का भी सम्मान रखने का संदेश दिया। एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में 8 प्रतिशत महिला वाहन चालक हैं और जितनी भी सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं उनमें से केवल एक प्रतिशत दुर्घटनाएँ महिलाओं के कारण होती हैं। महिलाएं अधिक सजगता से वाहन चलाती हैं फिर भी उपहास की शिकार होती हैं।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमें अपने आप को केवल महिला होने तक सीमित न रखते हुए एक मनुष्य के रूप में स्वीकारना होगा, तभी हम संकुचित सीमाओं में न बंध कर अनेक संभावनाओं को प्राप्त कर सकती हैं, इसीलिए हमें अपनी सीमाओं पर नहीं तो अपनी शक्तियों व विस्तृत संभावनाओं पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण कमान) पुणे संगठन की महिला कर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य कमांड क्षेत्र में यहाँ की महिला कर्मियों की बहुत प्रतिष्ठा है जिसे बनाए रखें। अपने आप में विश्वास रखें और स्वयं के जैसे बने रहें।
तत्पश्चात, सभी महिला अधिकारी, कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन का आनंद उठाया। महिला दिवस पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी महिला अधिकारी व कर्मचारियों को कार्यालय की ओर से भेंट वस्तु प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सुहाना अरिफ़, सहायक लेखा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ