मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मार्च में बेमौसम बारिश के मुआवजे के लिए 177 करोड़ रुपये; किसानों को राहत!


मुंबई, अप्रैल (महासंवाद)
राज्य में मार्च 2023 में विविध जिलों में बेमौसम बरसात के चलते खेती फसल व अन्य नुकसान मुआवजे के लिए राज्य शासन द्वारा 177 करोड़ 80 लाख 61 हजार रुपयों की निधि जिलों को वितरित की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस संबंध में प्रशासन को प्रभावित किसानों को तत्काल राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया था। इसके अनुसार सरकार द्वारा राशि वितरण का निर्णय आज लिया गया।
4 से 8 मार्च और 16 से 19 मार्च, 2023 के दौरान बेमौसम बारिश के कारण कृषि फसलों को नुकसान हुआ। बेमौसमी बारिश राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदा है और यदि कृषि फसलों का नुकसान 33 प्रतिशत से अधिक है तो प्रभावित क्षेत्र के लिए निर्धारित दर पर किसानों को निवेश अनुदान के रूप में सहायता दी जाती है। मार्च माह में बेमौसम बारिश के कारण किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी विभागायुक्तों से निधि मांग प्रस्ताव आमंत्रित किये गये थे। इस हिसाब से आज राज्य सरकार द्वारा जिलों को 177 करोड़ 80 लाख 61 हजार रुपये की राशि का वितरण किया गया।
राजस्व विभागवार वितरित की गईं निधियां इस प्रकार हैं :
अमरावती विभाग - 24 करोड़ 57 लाख 95 हजार रुपये।
नासिक विभाग- 63 करोड़ 9 लाख 77 हजार रुपये।
पुणे विभाग- 5 करोड़ 37 लाख 70 हजार रुपये।
छत्रपति संभाजी नगर- 84 करोड़ 75 लाख 19 हजार रुपये।
कुल निधि- 177 करोड़ 80 लाख 61 हजार रुपये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ