मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शुभारंभ 28 अप्रैल 2023 से शुरू होगा

    रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेलवे भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। भारतीय रेल की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है।
    भारतीय रेलवे 28 अप्रैल, 2023 को पुणे से पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा का शुभारंभ करने हेतु तत्‍पर हैजो सनातन धर्म के तीर्थयात्रियों हेतु पूर्ण रूप से बुक है। पर्यटकों को दी जा रही 9 रातों/10 दिनों की यात्रा में पुरीकोलकाता,गयावाराणसी और प्रयागराज के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को शामिल किया जाएगाजिसमें आगंतुकों को सबसे प्रसिद्ध मंदिरों और अन्य तीर्थ स्थानों जैसे जगन्नाथपुरी मंदिरकोणार्क मंदिरपुरी में लिंगराज मंदिरकोलकाता में काली बाड़ी और गंगा सागरगया में विष्णु पद मंदिर और बोधगयावाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट और प्रयागराज में त्रिवेणी संगम आदि देखने को मिलेगा। 
    आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा हैजिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्राऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजनसड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रायात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्थायात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमाऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग के अलावा पर्यटकों के लिए विभिन्न ऑन-बोर्ड मनोरंजन गतिविधियों की सेवा शामिल है।
  7 स्लीपर श्रेणी के कोचथर्ड एसीथ्री टियर और फर्स्‍ट एसीटू टियर कोच से संयोजितभारतीय रेलवे 3श्रेणियों में इकोनॉमीकम्फर्ट और डीलक्सटूर पैकेज की पेशकश कर रहा है और मुख्‍यत: इकॉनमी सेगमेंट श्रेणी में 750 यात्रियों के लिए बुकिंग की पेशकश कर रहा है। 
    ट्रेन की बुकिंग को अधिकतम करने के लिए पर्यटकों के लिए टूर की आकर्षक कीमत निर्धारित की है। भारतीय रेलवे सनातन धर्म के अनुयायियों का स्वागत करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है कि वे रमणीय  आध्यात्मिक यात्रा पर जाएँ और धार्मिकता और पवित्रता के मार्ग का आनंद लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ