मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रा. लक्ष्मण हर्दवाणी ‘हिंदी भूषण’, हेमंत बावनकर और अलका अग्रवाल हिंदीश्री’ पुरस्कार से सम्मानित

 हिंदी आंदोलन परिवार द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हिंदी आंदोलन परिवार द्वारा गत रविवार 23 अप्रैल को पुणे के शिवाजीनगर स्थित फिरोदिया सभागृह में अखंड सक्रियता का 28 वां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. विजयकुमार रोडे ने की।
इस अवसर पर हिंदी आंदोलन परिवार द्वारा ‘हिंदी भूषण’ पुरस्कार लक्ष्मण हर्दवाणी और ‘हिंदीश्री’ पुरस्कार श्री हेमंत बावनकर एवं श्रीमती अलका अग्रवाल को अतिथियों के शुभ हाथों प्रदान किया गया। समारोह में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा इस वर्ष पुरस्कृत किए गए हिंदी आंदोलन परिवार के सदस्य डॉ. रमेश मिलन, श्रीमती वीनु जमुआर, डॉ. नंदिनी नारायण और श्रीमती अलका अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. रजनी रणपिसे, ऋता सिंह, अपर्णा कडसकर, स्वरांगी साने, कंचन त्रिपाठी, रेखा सिंह और अनुजा पंडित द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मेरी भाषा के लोग’ की शानदार प्रस्तुति की गई।
समारोह का आयोजन हिंदी आंदोलन परिवार के संस्थापक-अध्यक्ष श्री संजय भारद्वाज और कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुधा भारद्वाज, अपर्णा कडसकर, स्वरांगी साने एवं सुशील तिवारी सफलतापूर्वक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री सत्येंद्र सिंह, दिनेश चंद्रा, अन्य अतिथि एवं हिंदी प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समारोह का सूत्र-संचालन और आभार प्रदर्शन श्रीमती पूर्णिमा पांडे द्वारा किया गया।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ