मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इसरो ने सिंगापुर के दो उपग्रहों को आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा

     भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सिंगापुर के दो उपग्रहों को आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय प्रक्षेपण यान-पी एस एल वी सी -55 के जरिये सिंगापुर के दो उपग्रह टेलईओस-2 और न्‍यूमिलाइट-4 को 586 किलोमीटर की वलयाकार कक्षा में भेजा गया। यह प्रक्षेपण इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड के जरिये किया गया। इस यान से सिंगापुर के दो उपग्रह 741 किलोग्राम वजन वाला प्रा‍थमिक उपग्रह टेलिओस-2 और 16 किलोग्राम वजन वाला सह-यात्री उपग्रह ल्‍यूमेलाइट-4 छोडे जाएंगे। यह प्रक्षेपण न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो इसरो की वाणिज्यिक शाखा है। यह पीएसएलवी की 57वीं उडान है। इस यान से उपग्रह प्रक्षेपण का यह सोलहवां मिशन होगा। सी-55 पीएसएलवी यान का सबसे हल्‍का संस्‍करण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ