पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर पुणे के गणेशखिंड स्थित केन्द्रीय विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पत्र सूचना कार्यालय के सहयोग से वरिष्ठ और कनिष्ठ दो श्रेणियों में करीब 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या शबाना खान और पुणे पत्र सूचना कार्यालय के उपसंचालक महेश अय्यंगार के शुभ हाथों सफल प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किए गए।
इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्या खान ने कहा कि बच्चों को अपनी कक्षा, स्कूल और अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए। अगर स्वच्छता के मामले में हर कोई इस कर्तव्य को पूरा करे तो देश को स्वच्छ करने में देर नहीं लगेगी।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की कला कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं में प्रतिनिधि प्रतियोगियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वच्छता के महत्व को समझाया और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय के उपमुख्याध्यापक कनाराम चौधरी, कला शिक्षक अलीम बागवान और उज्वल अवारे ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विशेष सहयोग किया।

0 टिप्पणियाँ