मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शटल मास्टर्स बैडमिंटन अकादमी द्वारा आयोजित फ्रीडम कप बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

सिया बेहेडे और निनाद कुलकर्णी ने हासिल किए गोल्ड मेडल
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
फ्रीडम कप बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 में सिया बेहेडे ने 3 प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल और निनाद कुलकर्णी ने 2 प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। प्रमुख अतिथि जोन 5 पुणे के डीसीपी श्री विक्रांत देशमुख के शुभ हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। यह जानकारी फ्रीडम कप बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 के आयोजक शटल मास्टर्स बैडमिंटन अकादमी की अंजलि लोटके और आमोल करमलकर ने दी है।
इस अवसर पर यहां विजकिड्स कार्निवल के संस्थापक श्री अभिषेक अवधानी, पूर्व नगरसेविका सुरेखा कवडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले, ऑप्टिमम डेटा अनालिटिक्स की सीईओ व संस्थापक ऋतुजा उदयवार, टेक्नो-फंक्शनल इवंजेलिस्ट के श्री अजय काशीकर, श्री वैभव रुपडे, पूनम पाटिल, संदीप बधे, गणेश ढाकणे, तेजराज फालके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
अकादमी की अंजलि लोटके और आमोल करमलकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स सब-जूनियर से दिग्गज पुणे के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग   लिया। फ्रीडम कप शटल मास्टर्स अकादमी का वार्षिक फ्लैगशप टूर्नामेंट है। हर साल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुणे और महाराष्ट्र के खिलाड़ी भाग लेते हैं। यह प्रतियोगिता विजकिड्स कार्निवल, मायन्यूकार, शक्ति स्पोर्ट्स, संपूर्ण शब्द, कंपास स्टेशनर्स व योनेक्स सनराइज आदि के सहयोग से आयोजित की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ