मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शहर सौंदर्यीकरण के लिए पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका को पुरस्कार प्रदान

पिंपरी, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नगर विकास दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा सौंदर्यीकरण और नागरिक प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले स्थानीय स्व-सरकारी निकायों को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका को राज्य का अ व ब महानगर पालिका के गुट में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार महानगर पालिका आयुक्त शेखर सिंह ने स्वीकार किया। 5 करोड़ रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र पुरस्कार का स्वरूप है। मुंबई में संपन्न हुए इस समारोह में महानगरपालिका की ओर से अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र वाघ, सहशहर अभियंता प्रमोद ओंभासे, मनोज सेठिया, उपायुक्त रविकिरण घोडके, कार्यकारी अभियंता प्रेरणा सिनकर, प्रशासन अधिकारी तथा स्वच्छ सर्वेक्षण समन्वयक सोनम देशमुख आदि उपस्थित थे। 
महानगरपालिका की इस सफलता के लिए हर स्तर से सराहना हो रही है। आयुक्त शेखर सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक गतिशीलता प्राप्तकर गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों एवं गतिविधियों को क्रियान्वित करने पर महानगरपालिका ने जोर दिया है। 
आयुक्त शेखर सिंह ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि महानगरपालिका का यह सम्मान वास्तव में शहरवासियों का सम्मान है और उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण यह सफलता प्राप्त हुई है। पिछले साल भी पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका ने राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता था। शहरवासियों की जरूरतें और भविष्य में की जानेवाली आवश्यक सेवाओं पर व्यापक रूप से विचार करके महानगरपालिका की ओर से विभिन्न विकास परियोजनाओं, गतिविधियों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामूहिक प्रयास और नागरिक भागीदारी से इस शहर को विश्वस्तरीय शहर बनाना आसानी से संभव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ