मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एमओसी ने निशानेबाजों गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के इटली में प्रशिक्षण के प्रस्तावों को मंजूरी दी

  युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएसके मिशन ओलंपिक सेल (एमओसीने 18 मई को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्सके निशानेबाजों गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के विदेशी कोच क्रमशः पिएरो गेंगा और एन्नियो फाल्को के अंतर्गत इटली में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

गनेमतजिन्होंने हाल ही में मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता थावर्तमान में महिला स्कीट स्पर्धा में भारत की नंबर एक रैंकिंग पर हैं। वे बारी में इतालवी कोच गेंगा के नेतृत्व में 11 दिन का प्रशिक्षण लेंगीजबकि गुरजोत कैपुआ के लिए रवाना होंगे और टीएवी फाल्को में 10 दिनों तक प्रशिक्षण लेंगे। वे दोनों आगामी आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं जो इस साल के अंत में होने वाले हैं। वित्तीय सहायता में गनेमत और गुरजोत की कोचिंग फीसरेंज फीसगोला-बारूद की लागतयात्रा और ठहरने की लागतस्थानीय परिवहन लागत और ओपीए सहित अन्य खर्च शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ