मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पटना उच्‍च न्‍यायालय ने बिहार सरकार को जाति आधारित सर्वेक्षण तत्काल बंद करने का निर्देश दिया

     पटना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह जाति आधारित सर्वेक्षण को तत्‍काल बंद करे और यह सुनिश्चित करे कि पहले से ही एकत्र किए गए डेटा को सुरक्षित रखा जाए और रिट याचिका पर अंतिम आदेश पारित होने तक किसी के साथ साझा न किया जाए। उच्‍च न्‍यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन जुलाई तय की है। मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद की खंडपीठ ने निजता के अधिकार के प्रति गैर जिम्‍मेदार रवैये पर राज्य सरकार को फटकार लगाई। न्‍यायालय ने कहा कि प्रथम दृष्टया, राज्य के पास जाति-आधारित सर्वेक्षण करने का कोई अधिकार नहीं है। न्यायालय ने राज्य विधानसभा में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ सर्वेक्षण से जुडा डेटा  साझा करने की सरकार की मंशा के बारे में भी चिंता व्यक्त की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ