मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत लोक शिक्षा परिषद् और युवामंथन ने मिलाया हाथ, एकल विद्यालय के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचेगा जी20

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
जी20 को जनभागीदारी बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत लोक शिक्षा परिषद् और युवामंथन मॉडल जी-20 ने हाथ मिलाया है, जिसके अंतर्गत एकल विद्यालय के माध्यम से देशभर के 20,000 गांवों में लगभग 5 लाख छात्रों को जी20 के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवा मंथन मॉडल जी20 भारत लोक शिक्षा परिषद् के साथ मिलकर जी20 के प्रचार-प्रसार में सहयोगी के रूप में एवं जी20 को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगा। 
जी20 अभियान से देश के प्रत्येक युवा को जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य युवा मंथन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में युवा मंथन मॉडल जी20 ने भारत लोक शिक्षा परिषद् के साथ एक आपसी सहयोग के लिए सहमति पत्र साइन किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस सहयोग से भारत लोक शिक्षा परिषद्, एकल अभियान का प्रचार-प्रसार करना एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन जी20 से जन-जन को जोड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाना है। युवा20 एवं युवा मंथन मॉडल जी20 के इस सहयोग से साथ शिक्षित, स्वास्थ्य एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लक्ष्य को भी गति मिलेगी। 
युवा20 (वाय 20) इंडिया, जी20 का आधिकारिक यूथ एंगेजमेंट ग्रुप है जो युवा मंथन मॉडल जी20 के साथ मिलकर जी20 में युवा भागीदारी को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। युवमंथन मॉडल जी20 (वायएमजी20) एक ऐसा मंच है जिसका उद्देश्य युवाओं में जी20 के बारे में जागरूकता पैदा करना, उनके विचारों को जानना है। अधिक से अधिक युवा शक्ति को जी20 से जोड़ने के लिए देश भर के शिक्षण संस्थानों में युवा20 और युवामंथन मॉडल जी20 शिखर सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भारत लोक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित एकल विद्यालयों में जी20 जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
भारत लोक शिक्षा परिषद् ने युवा मंथन द्वारा जी20 से लोगों को जोड़ने के लिए किये जा रहे प्रयास की सराहना भी की और कहा कि जी20 अब एकल अभियान के साथ मिलकर देश के कोने कोने तक पहुंचेगा।
इस दौरान भारत लोक शिक्षा परिषद् के राष्ट्रीय प्रधान अखिल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील गुप्ता, युवामंथन के डायरेक्टर नितिन अग्रवाल एवं युवा मंथन की टीम उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ