मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर लोको निरीक्षकों की बैठक सम्पन्न

गाड़ियों के सुचारू सुरक्षित परिचालन तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा आदि मुद्दों पर की गई चर्चा
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर लोको निरीक्षकों की बैठक मंडल कार्यालय के सभागृह में आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे की अध्यक्षता में हुई, इस बैठक में गाड़ियों के सुचारू सुरक्षित परिचालन तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन पर बहुमूल्य मार्गदर्शन किया तथा बैठक में उपस्थित लोको निरीक्षकों से गाड़ी परिचालन से संबंधित सभी सेफ्टी पहलुओं पर सदैव सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय, अन्य शाखाधिकारी तथा पुणे, मिरज, घोरपडी, क्रू लॉबी, कंट्रोल ऑफिस से आए हुए लोको निरीक्षक कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मंडल यांत्रिक इंजीनियर दीपक खोत ने लोको निरीक्षकों को गाड़ी परिचालन के दौरान सुरक्षित कार्य पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में लोको निरीक्षकों द्वारा कार्य के दौरान आनेवाली समस्याओं तथा दिए गए सुझाव पर विचार विमर्श कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गयाख।
इस तरह के नियमित बैठकों के आयोजन से मंडल पर गाड़ियों के सुचारू, सुरक्षित परिचालन में अवश्य ही मदद मिलेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ