मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोनावला स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लाक कार्य के चलते कुछ लोकल गाड़ियां रद्द

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुंबई मंडल के लोनावला स्टेशन पर ट्रैफिक  ब्लाक लेकर विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण मंगलवार 27 जून से गुरुवार 29 जून तक पुणे से लोनावला के लिए 09.55 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01562, 11.17 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01564 तथा लोनावला से पुणे के लिए 14.50 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01561 एवं लोनावला से शिवाजीनगर के लिए 15.30 बजे रवाना होनेवाली लोकल संख्या 01563 रद्द रहेगी। कृपया नोट कर लें। 
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ