मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर पुणे – दौंड कार्ड लाइन सेक्शन में विशेष टिकट जाँच अभियान


पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
   पुणे रेल मंडल पर वास्तविक यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे के नेतृत्व में  गुरुवार दिनांक 8 जून को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें 15 टिकट जांच कर्मियों ने भाग लेकर कार्रवाई करते हुए  पुणे - दौंड कार्ड लाइन सेक्शन  में गाड़ी संख्या 11037 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस के सामान्य, स्लीपर तथा एसी डिब्बों  में अनियमित/ बिना टिकट यात्रा करने वाले 371 लोगों से तीन लाख 12 हज़ार रूपये से जुर्माना वसूल किया।
    वास्तविक यात्रियों  को यात्रा के दौरान  असुविधा न हो इसलिए इस प्रकार की टिकट जाँच भविष्य में भी लगातार की जाती रहेगी I यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ