मुंबई, जुलाई (महासंवाद)
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शोध व प्रशिक्षण संस्था (बार्टी), पुणे के माध्यम से दिल्ली में प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों में राज्य के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग-सिविल सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क अनिवासी प्रशिक्षण (कोचिंग) संचालित की जायेगी, उसके लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 27 अगस्त 2023 को आयोजित किया गया है। इच्छुक पात्र उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए www.siac.org.in इस वेबसाइट पर जाएँ। यह अपील ‘बार्टी’ के महानिदेशक सुनील वारे ने की है।
राज्य में अनुसूचित जाति के 300 उम्मीदवारों को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शोध व प्रशिक्षण संस्था (बार्टी), पुणे के माध्यम से दिल्ली के प्रशिक्षण संस्था में संघ लोक सेवा आयोग-सिविल सेवा परीक्षा ( पूर्व व मुख्य) प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए पुरस्कृत (Sponsor) किया जायेगा।
यूपीएससी परीक्षा पूर्व तैयारी प्रशिक्षण के लिए दिल्ली स्थित केंद्र के लिए 300 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए, 4 प्रतिशत सीटें विकलांग व्यक्तियों के लिए (Person With Disability), अनुसूचित जाति के अंतर्गत वंचित जातियों (वाल्मीकि एवं तत्सम जाति- होलार, बेरड, मातंग, मांग, मादगी आदि) के विद्यार्थियों के लिए 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। कुल सीटों में से 5% सीटें विशेष रूप से आरक्षित रहेंगी।
उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास महाराष्ट्र अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाणपत्र होना चाहिए। उम्मीदवार किसी भी शाखा से स्नातक होना चाहिए, उम्मीदवार की आयु संघ लोक सेवा आयोग-सिविल सेवा परीक्षा के नियम और शर्तों के अनुसार होनी चाहिए। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2024 में आयोजित होनेवाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए पात्र होना चाहिए। 8 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय सीमा वाले उम्मीदवार प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे।
दिल्ली में प्रशिक्षण संस्था का प्रशिक्षण शुल्क बार्टी इंस्टीट्यूट के माध्यम से दिया जाता है, चूंकि प्रशिक्षु गैर-निवासी हैं, इसलिए उम्मीदवारों को दिल्ली में आवास और भोजन की व्यवस्था के लिए अधिकतम 13 हजार रुपये प्रति माह विद्यावेतन दिया जाता है। विद्यावेतन के लिए छात्रों की उपस्थिति को ग्राह्य में रखा जाएगा। प्रशिक्षण की शुरुआत में दिल्ली यात्रा के लिए पांच हजार रुपये (एक बार) और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वापसी यात्रा के लिए पांच हजार रुपये (एक बार) यात्रा खर्च दिया जाता है। पहले महीने के लिए वित्तीय सहायता 3000 रुपये (एकमुश्त) दी जाती है। यह जानकारी महानिदेशक श्री वारे ने दी।

0 टिप्पणियाँ