मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाज्योति के माध्यम से परीक्षापूर्व प्रशिक्षण पंजीकरण की समय सीमा 30 जुलाई तक बढ़ाई गई

पुणे, जुलाई (जिमाका)
जेईई, एनईईटी, एमएचटी-सीईटी-2025 पूर्व प्रशिक्षण के लिए नए आवेदन करने के लिए साथ ही 11वीं विज्ञान शाखा में प्रवेश के संबंध में छात्रों को अन्य दस्तावेज अपलोड करने के लिए 30 जुलाई 2023 तक की मोहलत दी गई है। यह जानकारी महात्मा ज्योतिबा फुले शोध एवं प्रशिक्षण संस्था के परियोजना प्रबंधकों द्वारा दी है। 
महात्मा ज्योतिबा फुले शोध व प्रशिक्षण संस्था (महाज्योति) नागपुर इस राज्य सरकार की एक स्वायत्त संस्था से जेईई, एनईईटी, एमएचटी-सीईटी-2025 परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए ओबीसी, वीजेएनटी और एसबीसी संवर्ग के इच्छुक और पात्र छात्रों से www.mahajyoti.org.in इस वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध अप्लिकेशन ट्रेनिंग मोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। वेबसाइट पर आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। परियोजना प्रबंधकों ने यह भी सूचित किया है कि छात्र ध्यान दें कि डाक, व्यक्तिगत या मेल द्वारा प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ