पुणे, जुलाई (जिमाका)
औंध स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में एक से दो वर्ष की अवधि के 33 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 1 हजार 664 प्रशिक्षुओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 जुलाई तक आवेदन पत्र भरने की अपील की गई है। इस कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण/ अनुत्तीर्ण है। प्रशिक्षणार्थियों को प्रति वर्ष लगभग दो हजार रुपये खर्च होगा।
एक वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम :
कारपेंटर (वुड वर्क टेक्नीशियन), फोटोग्राफर, सुईंग टेक्नोलॉजी, सेक्रेटरियल प्रॅक्टीस (अंग्रेजी), मेकैनिक डीजल, स्टेनोग्राफर सेक्रेटरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी), शीट मेटल वर्कर, प्लंबर, वेल्डर, मेकैनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, मेसन, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रॅमिंग असिस्टेंट, डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर व प्लॉस्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर।
दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम :
मशीनिस्ट, फीटर, मशीनिस्ट ग्राईंडर, मेकैनिक मोटर व्हीकल, मेकैनिक मशीन टूल मेन्टेनन्स, टर्नर, टूल एण्ड डायमेकर (डाईज एण्ड मोल्ड), टूल एण्ड डायमेकर (प्रेस टूल्स, जिग्ज व फिक्चर), ड्राफ्टसमन मेकैनिकल, ड्राफ्टसमन सिविल, इलेक्ट्रोप्लेटर, सर्वेयर, पेंटर (जनरल), इलेक्ट्रॉनिक्स मेकैनिक, इन्स्ट्रूमेंट मेकैनिक, इलेक्ट्रिशियन, एरोनॉटिकल स्ट्रक्चर एण्ड इक्विपमेंट फिटर, वायरमन और रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन।
प्रत्येक व्यावसायिक पाठ्यक्रम में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। 11 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने और 12 जुलाई तक निर्धारण करके विकल्प भरने की सुविधा संस्था में है। प्रत्येक विद्यार्थी को अधिकतम एक सौ विकल्प भरने की सुविधा उपलब्ध है। जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश पत्र भर दिया है परंतु विकल्प नहीं भरे हैं वे निश्चित समय के अन्दर संस्था में उपस्थित होकर अपने पसंदीदाक्रम के अनुसार विकल्प भरें।
औंध स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में चालू वर्ष से एयरोनॉटिकल स्ट्रक्चर एंड इक्विपमेंट फिटर दो वर्षीय पाठ्यक्रम नए सिरे से शुरू किया गया है। यह पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद एयरलाइन इंडस्ट्री के साथ-साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। डेसॉल्ट एविएशन इस फ्रेंच कंपनी ने नागपुर में नयी शाखा स्थापन की है। यह कंपनी आईटीआई औंध, पुणे को तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। स्टेनो (मराठी) व्यवसाय कोर्स महाराष्ट्र राज्य कौशल, बिजनेस शिक्षा और प्रशिक्षण बोर्ड, खेरवाड़ी, बांद्रा मुंबई-5 के माध्यम से लागू करने का प्रस्ताव है और ऑफ़लाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है।
प्रवेश के लिए संस्था में स्वयं आकर या संस्था के मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 8857984822 पर कॉल करके मार्गदर्शन प्राप्त कीजिए। http://admission.dvet.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित की जा सकती है।
यह जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के उपसंचालक आर. बी. भावसार ने दी है।

0 टिप्पणियाँ