मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चर्मोद्योग महामंडल के अंतर्गत एनएसएफडीसी ऋण राशि में वृद्धि, 4800 लाभार्थियों को ऋण वितरण का लक्ष्य

मुंबई, जुलाई (महासंवाद)
संत रोहिदास चर्मोद्योग व चर्मकार विकास महामंडल के माध्यम से चर्मकार समुदाय (चंभार, गोची, ढोर और होलर) के व्यक्तियों के आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए एनएसएफडीसी यानी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास महामंडल की योजनाओं के लिए 4 हजार 800 लाभार्थियों को कर्ज वितरण का लक्ष्य प्राप्त हो गया है।
यह जानकारी महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक धम्मज्योती गजभिये ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार (छडऋऊउ) योजना के तहत 4800 लाभार्थियों को ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया है। इन योजनाओं की सावधि ऋण योजना के तहत छोटे उद्यमों को 1 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और 2 लाख रुपये, चर्मोद्योग को 2 लाख रुपये, लघु ऋण वित्त योजना और महिला समृद्धि योजना को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। सावधि ऋण योजना के तहत छोटे उद्यमों के लिए 5 लाख रुपये, लघु ऋण वित्त योजना और महिला समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक परियोजना की सीमा 1.40 लाख रुपये और एनएसएफडीसी की 5 लाख रुपये की नई महिला सशक्तिकरण योजना शुरू की गई है।
श्री गजभिये बताया कि शैक्षिक ऋण योजना में बढ़ोतरी की गई है और देश में शिक्षा के लिए 20 लाख और विदेश में शिक्षा के लिए 30 लाख तक का ऋण मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए निकटतम जिला कार्यालय में जाने का अनुरोध किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ