मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा में 11 लोग मारे गए : 66.28 प्रतिशत मतदान


    पश्चिम बंगाल में आधी रात से अब तक चुनाव संबंधी हिंसा में 11 लोग मारे गए। राज्‍य में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में छह तृणमूल कांग्रेस के सदस्‍य हैं और भाजपा, मार्क्‍सवादी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी कांग्रेस और आईएसएफ का एक-एक सदस्‍य है। मारे गए एक व्‍यक्ति की राजनीतिक पहचान नहीं हो सकी।
    चुनाव से जुडी हिंसक घटनाओं में सात लोग घायल हुए हैं। राज्‍य के कई भागों में मतपेटियां नष्‍ट कर दी गई। राज्‍य के ग्रामीण क्षेत्रों में 73 हजार आठ सौ 87 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। लगभग दो लाख छह हजार उम्‍मीदवार चुनाव लड र‍हे हैं।
    राज्‍यपाल सीवी आनंद बोस ने उत्‍तर 24 परगना जिले में विभिन्‍न क्षेत्रों का दौरा किया और हिंसा में घायल लोगों से मुलाकात की। मतपेटियां नष्‍ट करने और मतदाताओं को धमकाने की घटनाएं भी सामने आई। कूच बिहार जिले के दिनहाटा में मतपेटियों को नुकसान पहुंचाया गया। ब्रैविटा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर मतपर्चियों में आग लगा दी गई।
    राज्‍य में चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की छह सौ कंपनी के साथ राज्‍य पुलिस के 70 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 66 दशमलव दो-आठ प्रतिशत मतदान हुआ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ