मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीता

     भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। ओलंपिक चैंपियन नीरज ने चोट के बाद शानदार वापसी की और 87 दशमलव छह-छह मीटर भाला फेंककर खिताब अपने नाम किया। उन्‍होंने इस वर्ष मई में दोहा डायमंड लीग में भी जीत हासिल की थी। प्रतियोगिता में जर्मनी के जूलियन वेब्‍बर ने 87 दशमलव शून्‍य-तीन मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। चेक गणराज्‍य के जैकब वैडलेच तीसरे स्‍थान पर रहे।
    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में, प्रतिस्‍पर्धा के सभी चरणों में नीरज चोपड़ा के असाधारण प्रदर्शन की तारीफ की। उन्‍होंने नीरज चोपड़ा की प्रतिभा, समपर्ण और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास की सराहना भी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ