मांजरी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
साईनगर, जिजाऊनगरी, शिवनगरी, मांजरी बुद्रुक में पिछले 5-7 वर्ष में नयी बस्तियां निर्माण हुई हैं। हम इस क्षेत्र के नागरिक हैं जिनमें बच्चे और शिशु भी शामिल हैं। कल्याणी स्कूल से बस्ती की ओर जानेवाली सड़क का पुल बेहद खतरनाक हो गया है, जो कभी भी गिर सकता है, जिसमें हमारी जान जा सकती है। साथ ही छोटे बच्चों को स्कूल ले जाते समय बेहद गंदी और कीचड़ भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है।
पूरी सड़क कीचड़मय हो गई है। इसके कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं जहां महिलाएं और बुजुर्ग वाहनों से फिसल कर गिर रहे हैं। जनता नरक की यातना सहते हुए जी रही है। लोग नागरी समस्याओं से जूझ रही है। मूलभूत सुविधा प्रदान करनेवाली पुणे महानगरपालिका प्रशासन हाथों पर हाथ रखे हुए बैठा है, ना उसे हमारी समस्याएं दिख रही हैं ना ही हमारी आवाज सुनाई दे रही है। पुणे महानगरपालिका प्रशासन जानबूझ कर हमारी ओर अनदेखी कर रहा है यानि शायद वो हमारी मौत का इंतज़ार कर रहा है। पुणे महानगरपालिका ने सड़क व पुल की तत्काल मरम्मत नहीं की तो हमें पुणे महानगरपालिका से बाहर का नागरिक घोषित कर दिया जाए। इसके लिए हमें अपने बच्चों के साथ आमरण अनशन करने मजबूर होना पड़ रहा है। जल्द से जल्द इस समस्या हल करने के लिए पुणे महानगरपालिका प्रशासन ने आवश्यक कदम नहीं उठायें गए तो सड़क का कीचड़ महानगरपालिका के हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय सहायक आयुक्त के दालन में डाला जाएगा। यह चेतावनी मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने पीड़ित नागरिकों की ओर से प्रशासन को दी है।


0 टिप्पणियाँ