मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए योजना शुरू की

    केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिक बनाने के लिए एक योजना शुरू की है। पांच हजार करोड़ रुपये की लागत वाली यह योजना सभी राज्यों में लागू की जाएगी। मंत्रालय ने कहा है कि राज्‍यों में कानूनी और बुनियादी सुधारों के लिए कुल राशि में से पांच सौ करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में सुरक्षित रखे गये हैं। केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने नई दिल्‍ली में राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक में इस योजना की घोषणा की थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ